बदलाव की नई शुरुआत, पंचमन संभालेंगे जिम्मेदारी सेंथिल नाथ को शानदार और भावभीनी विदाई
सिंगरौली। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी हिंडालको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड यूनिट महान में नेतृत्व परिवर्तन के तहत लिनु पंचमन को यूनिट हेड – हिंडालको महान एल्युमिनियम नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा देने और परिचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लिनु पंचमन इससे पूर्व बिरला कॉपर में वर्टिकल हेड – प्रोडक्ट के पद पर कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने उत्पाद विकास और तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, क्वालिटी और टेक्निकल सर्विसेज में दो दशक से अधिक का उनका अनुभव उन्हें एक सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करता है।
वर्ष 2005 में आदित्य बिड़ला समूह के बेलगाम यूनिट से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पंचमन ने समय-समय पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया है। महान और आदित्य एल्युमिनियम के ग्रीनफील्ड स्मेल्टर प्रोजेक्ट्स में उनकी एंड-टू-एंड डिजाइन इंजीनियरिंग भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है।
केमिकल इंजीनियर होने के साथ-साथ प्रोडक्शन एवं मैटेरियल्स मैनेजमेंट में MBA धारक पंचमन ने ज्ञानोदय ALP स्टेप-अप लीडरशिप प्रोग्राम भी सफलतापूर्वक पूरा किया है। वर्ष 2015 में उन्हें चेयरमैन अवॉर्ड – डिस्टिंग्विश्ड अचीवर श्रेणी से सम्मानित किया जा चुका है।
नए यूनिट हेड के रूप में पंचमन को ऊर्जावान, तकनीकी रूप से सक्षम और परिणामोन्मुख नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा है। उनकी कार्यशैली में नवाचार, अनुशासन और टीम भावना का सशक्त समन्वय दिखाई देता है। उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में हिंडालको–महान परिचालन उत्कृष्टता, उत्पादन क्षमता और नवाचार के नए आयाम स्थापित करेगा।
वहीं, पूर्व यूनिट हेड एस. सेंथिल नाथ को भव्य और भावभीनी विदाई दी गई। बिदाई कार्यक्रम मे क्लस्टर मानव संसाधन प्रमुख जसवीर सिंह, रेनूसागर इकाई प्रमुख आर. पी. सिंह, महान मानव संसाधन प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद मिश्रा,महान पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक, स्मेल्टर हेड एस.शशि कुमार, रेनुकूट मानव संसाधन प्रमुख अजय सिन्हा, मानव संसाधन प्रमुख रेनु सागर आशीष पाण्डेय के साथ साथ हिंडालको महान के अन्य शीर्ष अधिकारियो ने उनके कार्यशैली व नेतृत्व की सराहना करते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। एस. सेंथिलनाथ को अब कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय, मुंबई में हेड – अपस्ट्रीम ऑपरेशंस एंड टेक्निकल एक्सीलेंस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस भूमिका में वे एल्युमिनियम और कॉपर अपस्ट्रीम ऑपरेशंस—रिफाइनरी, स्मेल्टर और कॉपर रीसाइक्लिंग—का नेतृत्व करेंगे, साथ ही तकनीकी उत्कृष्टता और नवाचार को नई दिशा देंगे।
विदाई समारोह में हिंडालको क्लस्टर के वरिष्ठ नेतृत्व, श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।
सेंथिल नाथ का कार्यकाल अनुशासन, पारदर्शिता और मानवीय दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। उनके नेतृत्व में महान इकाई ने उच्च गुणवत्ता वाले मेटल ग्रेड्स के विकास, तकनीकी नवाचार और उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने न केवल संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्य संस्कृति भी विकसित की, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
नम आंखों से दी गई विदाई इस बात का प्रमाण रही कि वे केवल एक प्रशासक नहीं, बल्कि एक ऐसे नेतृत्वकर्ता रहे, जिन्होंने हर कर्मचारी के दिल में अपनी विशेष जगह बनाई।
यह नेतृत्व परिवर्तन स्पष्ट करता है कि हिंडालको–महान में बदलाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दूरदर्शी और सार्थक पहल है।
