स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी – डाक्टर दयाशंकर मिश्र “दयालु” 

Spread the love

स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी सुन दंग रह गए राज्यमंत्री दयालु 

दुद्धी,सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के आयुष  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु का शुक्रवार को उनके आगमन पर  पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दुद्धी में चिकित्सीय व्यवस्था पर चर्चा की।श्री दयालु भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।इस दौरान दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभिन्न अनियमितता,पोस्टमार्टम हाउस पर डॉक्टर की तैनाती,आयुष से संबंधित दवाइयों का अभाव ,क्षेत्र में गैर पंजीकृत अस्पताल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर/लैब का संचालन आदि समस्याओं की शिकायत की गई।उन्होंने मीडिया से बताया कि शासन की योजनाओं को मरीजों तक  पहुंचाने में यदि लापरवाही हो रही है तो संबंधितों की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी जाएगी साथ ही सीएमओ को निर्देशित करा अवैध अस्पतालों सहित अन्य पर नकेल कसे जाएंगे।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार की पहल की जाएगी। इस दौरान श्रवण सिंह गौड़, मनोज सिंह बब्लू,राजन चौधरी,सुरेंद्र अग्रहरि,मनोज सिंह,रामेश्वर राय,दीपक शाह,मनीष जायसवाल,प्रेमनारायण, अंशुमान राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *