एनसीएल की निगाही परियोजना ने वार्ड 23 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत स्थानीय क्षेत्र के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देशय से ऐसे अनेक शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी कड़ी में गत रविवार को एनसीएल की निगाही परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 23 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम के द्वारा उपस्थित लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं मधुमेह हेतु रक्त जाँच एवं रक्तचाप परीक्षण किया गया। साथ ही नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

इस शिविर में उपस्थित लोगों को टीबी संबंधित लक्षणों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर कुल 175 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। गौरतलब है कि एनसीएल सीएसआर के तहत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु समय-समय पर ऐसे अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *