155 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ
सोनभद्र/सिंगरौली।एनसीएल द्वारा सीएसआर के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से समय-समय पर अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में गत बुधवार को एनसीएल की निगाही परियोजना ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 23 एवं 24, नवानगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर के दौरान निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इसके अतिरिक्त इस दौरान उपस्थित सभी को आवश्यक दवाइयों जैसे – प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम, आयरन टॉनिक, मल्टीविटामिन एवं अन्य का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर 155 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिसमें 30 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।
गौरतलब है कि एनसीएल, अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहता है ताकि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
