एनसीएल ने केंद्रीय चिकित्सालय सिंगरौली में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। सोमवार को एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्यूआरजी (मारेंगो एशिया हॉस्पिटल), फरीदाबाद से चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया । शिविर के दौरान हड्डी रोग, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, रीढ़ की हड्डी एवं किडनी से संबंधित समस्याओं की जाँच की गयी। इस शिविर में से 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। गौरतलब है कि एनसीएल सीएसआर के तहत समय समय पर ऐसे अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। एनएससी द्वारा समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनसीएल की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *