सामुदायिक भवन पर लगा नगर पालिका का सोलर प्लेट चोरी 

बिजली न रहने पर नगर पालिका द्वारा सोलर पैनल से की जाती है प्रकाश व्यवस्था 

NTPC

अहरौरा, मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के नई बाजार मोहल्ले में स्थित सामुदायिक भवन पर लगाया गया 24 अदद सोलर पैनल में 19 सोलर पैनल सोमवार की रात्रि मनबढ़ चोर खोल ले गए। सोलर पैनल चोरी होने की जानकारी नगर पालिका को मिलने पर अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने थाना प्रभारी को दिए तहरीर में अवगत कराया है कि नगर पालिका क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में स्थित सामुदायिक भवन पर दस किलोवाट का चौबीस अदद सोलर पैनल लगाया गया था। उक्त सोलर पैनल से नगर में बिजली न रहने पर नगर पालिका द्वारा प्रकाश की व्यवस्था की जाती थी।

मंगलवार को सुबह मोहल्ले के स्थानीय लोगों से नगर पालिका कार्यालय को जानकारी मिली कि चौबीस सोलर पैनल में से उन्नीस अदद सोलर पैनल चोर खोल ले गए हैं।

इस चोरी की घटना से नगर पालिका को लाखों रुपए का नुकसान होने के साथ ही नगर का प्रकाश कार्य भी प्रभावित होगा।

अधिशासी अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर सोलर पैनल बरामद करने का आग्रह किया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की नगर पालिका का सोलर पैनल चोरी होने की तहरीर शाम को मिली है।

घटना की जांच की जा रही है।

वहीं सोलर पैनल चोरी होने से नगर में पुलिस की सतर्कता का पोल खुल गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *