नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने आधे दर्जन प्याऊ का किया उद्घाटन

नगर के चट्टी चौराहे सार्वजनिक स्थल पर लगेगा प्याऊ
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बुधवार को तपती गर्मी को देखते हुए आधे दर्जन के ऊपर प्याऊ का किया उद्घाटन।  नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि गर्मी को देखते हुए नगर के सार्वजनिक स्थल व चट्टी चौराहे पर पानी की किल्लत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को आधे दर्शन के ऊपर प्याऊ लगवाने को संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
   ईओ विजय यादव ने बताया कि संबंधित सभी नगर पालिका कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि नगर पालिका क्षेत्र में मॉनिटरिंग करते हुए प्याऊ का निरीक्षण व सुरक्षा की देखरेख करें और पानी खत्म होते ही तत्काल अवगत कराएं जिससे की पुनः पानी भरा जा सके।  इस मौके पर मनोज चौबे, अनवर अली, प्रदीप पटेल, अमित दुबे कृष्णा सिंह, आशीष केशरी, संजय श्रीवास्तव, बिमलेश, अजय, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *