सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी लिमिटेड की मुख्य सतर्कता अधिकारी श्रीमती रश्मिता झा (IRS) ने एनटीपीसी विंध्याचल का दौरा किया। यह यात्रा पारदर्शिता, सतत विकास और परिचालन उत्कृष्टता को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सर्वप्रथम कार्यक्रम शुरुआत एनटीपीसी विंध्याचल के सूर्य भवन गेस्ट हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्टेशन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके पश्चात, श्रीमती झा ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विंध्याचल परियोजना की प्रमुख उपलब्धियों एवं प्रचालन से जुड़ी जानकारियाँ प्रस्तुत की गईं।
इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक ई.सत्य फणि कुमार सहित वरिष्ठ प्रबंधन टीम के सदस्य संजीब कुमार साहा,महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा), त्रिलोक सिंह, महाप्रबंधक(आर एल आई), डी.के. अग्रवाल, महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री), राजशेखर पाला, महाप्रबंधक(प्रचालन), ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), एवं राकेश अरोड़ा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभागाध्यक्षों व एसएमसी सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।

अपने संबोधन में श्रीमती झा ने सक्रिय सतर्कता, नैतिक आचरण एवं एसओपी(SOPs) के माध्यम से पारदर्शिता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर ऋषि कपूर, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वारा केस स्टडीज़ पर आधारित एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद ईआईसी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक रचनात्मक संवाद हुआ। इस अवसर पर श्रीमती झा ने “श्रम की रोशनी” शीर्षक से एक लघु वीडियो का विमोचन भी किया, जो संविदा श्रमिकों के समग्र विकास और कल्याण हेतु स्टेशन द्वारा की गई पहलों को दर्शाता है। उन्होंने टीम विंध्याचल के प्रयासों की सराहना की और सतत विकास, नवाचार और ईमानदारी पर केंद्रित इन पहलों को जारी रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह और संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। ऐसी उच्चस्तरीय यात्राएं एनटीपीसी विंध्याचल की उत्कृष्टता, नैतिक शासन और सतर्कता-संस्कृति को और सुदृढ़ करती हैं।
