खान अधिकारी ने पुराने खनन पट्टा स्थलों की नापी, पट्टा धारकों में मची खलबली 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / सोनभद्र में खदान में दबकर हुई आधा दर्जन मजदूरों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर शनिवार को खान अधिकारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र के धुरिया पहाड़ी पर पहुंच कर खनन पट्टा स्थलों की नापी की खान अधिकारी की इस कार्रवाई से खनन पट्टा धारकों में हड़कम मच गया। जानकारी के अनुसार विगत दिनों सोनभद जनपद में खदान में ब्लास्टिंग के लिए ड्रिल करते समय खदान धंसने से एक दर्जन से अधिक मजदूर दब गए थे जिसमें लगभग सात मजदूरों की मौत हो गई कई जिंदगी की जंग अस्पतालों में लड़ रहे हैं। सोनभद्र की घटना को शासन ने गंभीरता से लेते हुए मिर्जापुर जनपद के डेंजर जोन खदानों की जानकारी मांगी है जिसके तहत शनिवार को खान अधिकारी ने 2016 में दस वर्ष 2026 तक खनन पट्टा करने के लिए स्वीकृत हुई धुरिया क्षेत्र के खदानों में हुए खनन की नापी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में 2016 में कुल 65 खदाने स्वीकृत हुई थी जिसमें 47 खदाने अहरौरा क्षेत्र में है। जिसमें मानकों को दर किनार कर काफी गहराई में खनन कार्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *