ट्रक के धक्के से बाइक सवार अधेड़ घायल 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित जसवां के समीप रविवार की शाम साढ़े छः बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रोशनहर ग्राम पंचायत के कल्याणीपुर गांव निवासी 60 वर्षीय  दशरथ पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल अहरौरा बाजार से सब्जी लेकर बाइक से अपने घर कल्याणीपुर  जा रहा थे की अहरौरा जमुई रोड पर स्थित जसवा गांव के समीप अहरौरा से जमुई की तरफ जा रही तेज रफ्तार  ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दशरथ को इलाज के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया की ट्रक के धक्के से गंभीर रूप से घायल बाइक दशरथ को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर भेजा गया है। वही धक्का  मारकर भाग रही ट्रक को पकड़कर थाने भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *