योग दिवस पर पीवीयूएनएल में स्वास्थ्य, संतुलन और सौहार्द का संदेश

Spread the love

पतरातू। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीवीयूएनएल टाउनशिप, पतरातू में 21 जून 2025 को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के सीईओ  आर.के. सिंह, स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह, महाप्रबंधक (O&M)  मनीष खेतरपाल, प्रमुख (एचओएचआर)  जियाउर रहमान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुबह की शांत और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण इस योग सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान क्रियाएं कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, मानसिक शांति प्राप्त करना और योग के सार्वभौमिक महत्व को समझाना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सीईओ  आर.के. सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “योग न केवल हमारे शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि हमारे विचारों और जीवनशैली को भी रूपांतरित करता है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *