राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह को सौंपा गया रेल सुविधाओं से जुड़ा ज्ञापन

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र । आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी नगर और विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव व नई ट्रेन संचालन की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संज्ञान में लाने के उद्देश्य से दिया गया।ज्ञापन में वर्षों से संचालित स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस(12873/12874) का दुद्धी नगर व विण्ढमगंज स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई है। बताया गया कि यह क्षेत्र चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है और प्रतिदिन हजारों यात्री रेल यात्रा करते हैं, इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव नहीं होना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है।इसके साथ ही कोरोना काल में बंद की गई त्रिवेणी एक्सप्रेस का मुद्दा भी उठाया गया। पहले यह ट्रेन बरवाडीह से बरेली तक चलती थी, लेकिन वर्तमान में इसे सिंगरौली से बरेली तक सीमित कर दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि बंद त्रिवेणी एक्सप्रेस के स्थान पर रांची से अयोध्या धाम तक प्रातःकालीन नई ट्रेन चलाई जाए, जो दुद्धी, चोपन, चुनार, प्रयागराज और लखनऊ होते हुए संचालित हो।ज्ञापन में प्रस्तावित धनबाद भोपाल एक्सप्रेस का ठहराव भी दुद्धी नगर व विण्ढमगंज स्टेशन पर किए जाने की मांग शामिल है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व में अधिवक्ता संघ, व्यापारी संगठन और रेल रोको संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जा चुका है।संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी एवं चेतना मंच उत्तर प्रदेश के सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी रेनुकूट ने पटना जाकर राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह से भेंट कर रेल संबंधी जनहित मांगों का ज्ञापन सौंपा। सांसद द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महाप्रबंधक, ईस्ट सेंट्रल रेलवे, हाजीपुर जोन को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

बताया गया कि इस संबंध में हाजीपुर जोन की बैठक 22 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें इन मांगों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *