रांची । सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची द्वारा सौर ऊर्जा परियोजना के कार्यान्वयन के लिए वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), नागपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
सीएमपीडीआई ने ग्राउंड माउंटेड, रूफ टॉप और फ्लोटिंग इंस्टॉलेशन सहित सौर ऊर्जा परियोजनाओं की संस्थापना हेतु वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), नागपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के तहत सीएमपीडीआई परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में काम करेगा, जो परियोजना की शुरूआत से लेकर पूर्ण होने तक के प्रबंधन के सभी चरणों की देखरेख करेगा।

समझौता ज्ञापन पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), नागपुर की महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष (आरई) श्रीमती श्वेता सोनी शर्मा ने डब्ल्यूसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) अनिल कुमार सिंह और निदेशक (तकनीकी/पीएंडपी) आनंदजी प्रसाद की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर सीएमपीडीआई और डब्ल्यूसीएल के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस सहभागिता/सहयोग का उद्देश्य डब्ल्यूसीएल की सौर ऊर्जा पहलों में तेजी लाना, नेट जीरो लक्ष्यों को प्राप्त करने और कार्बन तटस्थता को आगे बढ़ाने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना है।
