मेजा ऊर्जा निगम ने मनाया 17वें स्थापना दिवस का शानदार उत्सव

Spread the love

प्रयागराज । बुधवार को मेजा ऊर्जा निगम ने अपने 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम के प्रेरक और उत्साहवर्धक संबोधन से हुई, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केक काटकर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। अपने संबोधन में श्री चट्टोपाध्याय ने मेजा ऊर्जा निगम की अब तक की यात्रा की सराहना करते हुए, भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए सभी को प्रेरित किया और इस दिशा में कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। इसके  साथ ही श्री चट्टोपाध्याय ने अपने संबोधन में सुरक्षा, पर्यावरण, सुरक्षित कार्यस्थल और फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन संचालन जैसी प्रमुख बातों पर भी जोर दिया ।

इस विशेष अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके को और भी खास बनाते हुए अवध म्यूजिकल ग्रुप लखनऊ के कलाकारों गुंजन राय, अकांक्षा, कीर्ति मिश्रा,प्रदीप सक्सेना के मधुर गीतों द्वारा शमा बांध कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस महत्वपूर्ण दिन के कार्यक्रम में एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण),  अनिल बवेजा, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग),  चंद्र शेखर, महाप्रबंधक (परियोजना निर्माण),   अमित रौतेला मुख्य वित्तीय अधिकारी,  विवेक चंद्र, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), श्रीमती मनीषा पांडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), एवं  कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी यूनियन और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *