रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

Spread the love

रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों का ससमय किया जाये निस्तारण – जिलाधिकारी

 सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक की गयी। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ने बताया कि पॉक्सो के कुल 99 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिसके सम्बन्ध में समिति द्वारा निर्णय लिया गया ।  इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत जो भी प्रकरण प्राप्त होते हैं, उनका ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये और प्रकरण से जुड़ें लाभार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के अन्तर्गत धनराशि स्थानान्तरित की जायें । 

 उन्होंने कहा कि वन स्टाफ निर्माण से सम्बन्धित जो भी कार्य शेष है, उसे शीघ्र पूर्ण किया जाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के खाते में धनराशि ससमय स्थानांतरित हो, इसके लिए सभी प्रक्रिया समय से पूर्ण कर ली जाये। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ,डिप्टी सी0एम0ओ0 डाॅ0 सुमन कुमार, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती कुमारी, उप निरीक्षक के0 सिंह आदि उपस्थित रहंे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *