रामपुर घाट सेतु के लिए भूमि मुआवजा दर निर्धारण हेतु कास्तकारों के साथ कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

Spread the love

भदोही । मीरजापुर-भदोही को जोड़ने वाला गंगा नदी रामपुर घाट सेतु के भदोही के तरफ भूमि मुआवजा दर सम्बन्धित बैठक अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य व अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह की सह अध्यक्षता में कास्तकारों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
बैठक में सेतु निर्माण इकाई मीरजापुर परियोजना प्रबन्धक आरएस उपाध्याय ने बताया कि रामपुर घाट सेतु के भदोही के अधिग्रहण की जाने वाली भूमि कुल 4.500 हेक्टेयर, 42 गाटा, 269 किसान प्रभावित हो रहे है। उपस्थित किसानों के प्रतिनिधि शीतला प्रसाद के नेतृत्व में किसानों ने सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिये जाने हेतु अपने जीवकोपार्जन व परिवार विस्थापन के विभिन्न आयामों को बताया। 
जनपद भदोही से आपस में जोड़ने हेतु गंगा नदी पर रामपुर घाट पर दीर्घ सेतु, पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति कार्य के निर्माण हेतु सेतु के सर्वेक्षण में राजस्य नक्से के अनुसार ग्राम-विहरोजपुर उपवार, ता0 कोढ़, तहसील-ज्ञानुपर, जिला-भदोही में कुल रकबा लगभग 4.500 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है।
उपरोक्तानुसार अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के प्रकार तथा दर निर्धारण हेतु समिति के समस्त सदस्यों तथा प्रभावित कास्तकारों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कास्तकारों की सर्किल रेट से चार गुना की मॉग को शासन से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरूण गिरि, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग राम अछैवर पाल, सब रजिस्टार ज्ञानपुर, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रभावित कास्तकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *