एमसीएल ने उत्कल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Spread the love

संबलपुर, । महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ओडिशा राज्य के गठन के उपलक्ष्य में अपने कॉर्पोरेट कार्यालय, संबलपुर में उत्कल दिवस को बड़े उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा ओडिशा के महान बरपुत्रों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर  केशव राव, निदेशक (कार्मिक);एस. के. झा, निदेशक (तकनीकी);ए. के. बेहुरा,निदेशक (वित्त); पी. के. पटेल, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

अपने उद्घाटन संबोधन में निदेशक (वित्त)  ए. के. बेहुरा ने ओडिशा राज्य के गठन में महान नेताओं की समृद्ध विरासत, त्याग और अथक संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने ओडिशा की विरासत और पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर बल दिया।

पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात मूर्तिकार प्रो. अद्वैत गड़नायक ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने ओडिशा के महान सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्य की कला, परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि पर अपने विचार साझा किए तथा ओडिशा की कला एवं मूर्तिकला को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री कुमकुम मोहंती ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात गुरु आलोक पंडा एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत संबलपुरी नृत्य ने पश्चिमी ओडिशा की रंगीन लोक परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में एमसीएल के निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, पूर्व सीएमडी, यूनियन प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे एकता एवं सांस्कृतिक गौरव की भावना परिलक्षित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *