मनोज कुमार अग्रवाल ने बीसीसीएल में निदेशक तकनीकी, योजना एवं परियोजना का पदभार संभाला

Spread the love

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में  मनोज कुमार अग्रवाल ने निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत  अग्रवाल ने बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  समीरन दत्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर निदेशक कार्मिक  मुरलीकृष्ण रमैया एवं निदेशक (वित्त)  राकेश कुमार सहाय भी उपस्थित थे। कंपनी के विभिन्न महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री अग्रवाल से मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल में निदेशक तकनीकी योजना एवं परियोजना के पद पर चयन होने से पहले मनोज कुमार अग्रवाल एनसीएल सिंगरौली में महाप्रबंधक के पद पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में अनेक पदों पर कार्य किया है। उन्हें कोयला उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *