ऑपरेशन दहन में बड़ी कार्रवाई, लगभग तीस करोड़ के अवैध मादक पदार्थ नष्ट

Spread the love

डाला/सोनभद्र। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30.85 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत की गई, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह पूरी कार्यवाही संपन्न कराई। इस दौरान प्रभारी नारकोटिक्स सेल उ0नि0 रामनगीना प्रधान और आरक्षी अभिलाष सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 747 अभियोगों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया, जिनमें रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन, अनपरा, बीजपुर सहित अन्य थानों के मामले शामिल हैं। विनष्ट किए गए पदार्थों में करीब 3901 किलोग्राम गांजा, 4.26 किलोग्राम हेरोइन, अफीम/स्मैक, डोडा, डायजापाम और अन्य नशीले पदार्थ शामिल रहे।

इन सभी मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण UltraTech Cement Limited की डाला यूनिट के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार कराया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *