डाला/सोनभद्र(राकेश जायसवाल)।अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना हाथीनाला परिसर में 68 मुकदमों से जुड़े मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण कराया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।निस्तारण की प्रक्रिया सक्षम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए पूरी की गई। बरामद अवैध शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों के अनुसार नष्ट किया गया, ताकि उसके दोबारा दुरुपयोग या अवैध बिक्री की संभावना पूरी तरह खत्म हो सके।कार्रवाई के दौरान कुल 650 लीटर देसी शराब और 7283 लीटर अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया।
सोनभद्र: “ऑपरेशन दहन” में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 68 मुकदमों का माल नष्ट
