लखनऊ ने मुगलसराय रेलवे को 4 विकेट से दी मात, अमरेंद्र तिवारी बने मैन ऑफ द मैच

 अमरेंद्र के आलराउंड प्रदर्शन से लखनऊ की शानदार जीत, मुगलसराय टूर्नामेंट से बाहर

NTPC

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय गांधी मैदान में खेल प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर है। यहाँ चल रहे प्रतिष्ठित 23वें सोनांचल कप के चैथे दिन लखनऊ और मुगलसराय रेलवे के बीच एक बेहद कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अंतत लखनऊ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मुगलसराय को पटखनी देकर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मैच की शुरुआत में मुगलसराय रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवरों के खेल में मुगलसराय की पूरी टीम 24.1 ओवर में 151 रन बनाकर सिमट गई। योगेश राणा 45 गेंदों पर 49 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। सिद्धांत पाठक 23 गेंदों पर तेज 28 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की गेंदबाजी अमरेंद्र तिवारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि आकाश यादव ने 5 ओवर में महज 18 रन देकर 2 सफलता हासिल की। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। हालांकि बीच में विकेट गिरे, लेकिन बल्लेबाजों ने धैर्य नहीं खोया और 24.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। अमित गुप्ता 51 गेंदों पर 48 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। मुरारी 30 गेंदों पर महत्वपूर्ण 33 रन जोड़े। गेंदबाजी (मुगलसराय) विनोद कुमार और सिद्धांत पाठक ने 1-1 विकेट लिया, लेकिन वे लखनऊ को जीत से रोकने में नाकाम रहे।प्रतियोगिता के चैथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अभियंता (सिविल) ईव सदानंद यादव मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की प्रशंसा की। लखनऊ के ऑलराउंडर अमरेंद्र तिवारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नाइन स्टार ओबरा के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच को सुचारू रूप से संपन्न कराने में निर्णायक रोशन सिंह और सूर्यप्रकाश चैरसिया की अहम भूमिका रही। कमेंट्री के माध्यम से संकट मोचन झा और राजू यादव ने दर्शकों को बांधे रखा। इस अवसर पर अवर अभियंता ईव शेषनाथ यादव, आयोजन सचिव संकट मोचन झा, उपाध्यक्ष राजू यादव सहित कलीम खान, अरविंद यादव गप्पू, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अगले चरण में कल सोनपुर रेलवे (बिहार) का सामना एनआर रेलवे (वाराणसी) से होगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *