लोकबंधु राजनारायण की मनाई गई जयंती

Spread the love

सोनभद्र। प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की जयंती सपा कार्यालय पर रविवार को मनाई गई। इसके उपरान्त संगोष्ठी का आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि प्रखर समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण का जन्म 23 नवंबर,1917 को वाराणसी में हुआ था जो एक प्रखर समाजवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र रहते हुए ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जिसके बाद उन पर 5000 का इनाम रखा गया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । जेल जाने के बाद भी समाजवाद के संघर्ष में जुटे रहे लगभग 80 बार जेल जाने के बाद भी समाजवाद की लड़ाई के साथ हर गरीब परिवार की लड़ाई लड़ते रहे। महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार हर वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है उसे गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है लेकिन भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस मौके पर मो0 सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, विष्णु कुशवाहा, अशोक पटेल, सूरज मिश्रा, राजनाथ यादव, इमरान खान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *