विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लक्ष्मी विश्वकर्मा का स्वागत किया गया

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के अम्बेड नगर स्थित संतोषी विश्वकर्मा शिक्षण संस्थान परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लक्ष्मी विश्वकर्मा का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने और संचालन डॉ.दिनेश विश्वकर्मा ने किया।  भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में लक्ष्मी विश्वकर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में उपस्थित समाज के लोगों ने एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित और रोजगारोन्मुख बनाना आवश्यक है, ताकि वे सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे सकें। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष लक्ष्मी विश्वकर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज में एकजुटता लाने का संकल्प व्यक्त किया। विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा ने लक्ष्मी विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजेश कुमार विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, अंगद विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, गंगा सागर विश्वकर्मा, एड0 सूरज विश्वकर्मा, हरदेव, महेन्द्र, संजय, प्रदीप, राहुल, चन्द्रशेखर, महेन्द्र विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *