किशोरी मेला कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

Spread the love

सोनभद्र। विकासखंड चोपन में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा  ‘किशोरी मेला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के निर्देशक  राजेश, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर  मुमताज अख्तर, संस्था सदस्य ग्राम सदस्य, ग्राम प्रधान, स्टेट होल्डर प्रेमचंद गुप्ता, कम्युनिटी मोबिलाइर चंद्रशेखर, बीना रोशनी  आशा, आंगनबाड़ी महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित थी। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता जैसे निबंध लेखन रसोई गीत गायन और पुरस्कार स्वरूप पेन कॉपी, बर्तन इत्यादि सामग्री वितरित किया गया।  
   बताया कि किशोरी मेले युवा बालकों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। ये मेले किशोरियों को जीवन शिक्षा देकर उन्हें न केवल भावी जीवन के लिए परिपक्व बनाते हैं । मुमताज ने किशोरी मेले में जानकारी पूर्ण गतिविधियां आयोजित कराया जिनमें पोषण संबंधी लाभों , बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जानकारी पूरा कार्यक्रम और जागरूकता फैलाने तथा महिला कल्याण को बढ़ावा देने के लिए महिला हेल्पलाइन संबंधित विस्तृत जानकारी शामिल थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *