खानपुर डांडी में किसान चौपाल का आयोजन 

Spread the love

 नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी पर दी गई अहम जानकारी

प्रयागराज । खानपुर दांडी गांव में  किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और उर्वरक उपयोग के उन्नत तरीकों से अवगत कराना था।

चौपाल में मुख्य रूप से नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी जैसे उन्नत नैनो उर्वरकों पर किसानों को जानकारी दी गई।  वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा कि ये उर्वरक पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में अधिक प्रभावी, पर्यावरण के अनुकूल और  किफायती हैं। जन सम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश ने कहा कि नैनो यूरिया प्लस सीधे पत्तियों द्वारा अवशोषित होकर फसल को तेज़ी से आवश्यक पोषण देता है, जबकि नैनो डीएपी फसल की शुरुआती बढ़वार में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है। 

वरिष्ठ प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी ने कहा कि नैनो उर्वरकों का उपयोग मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए उत्पादन में बढ़ोतरी लाने में सहायक है। कार्यक्रम में डॉ हरिश्चंद्र, कोर्डेट ने कहा कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग की विधि, उचित मात्रा और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों ने इस चौपाल को अत्यंत उपयोगी और जानकारी पूर्ण बताया। इस अवसर पर गांव के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिए प्रेरित किया। गाँव के किसान बी डी सिंह, रणजीत सिंह, राम बहादुर पटेल, गुडिया देवी, शंकर लाल, अभिनव सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *