जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-केशव प्रसाद मौर्य   

Spread the love

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

लखनऊ/ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने  कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में  आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव  निदान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाय। निर्देश दिए कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाय और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। निर्देश दिए कि जन समस्याओं का  समयबद्ध  निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर  पर लापरवाही  नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्पीड़न , भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाय और जहां जरूरत हो‌, कठोर कार्यवाही की जाय। कहा कि जनता  की समस्याओं  का निराकरण  सरकार  की  सर्वोच्च प्राथमिकता है।                  

 उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु  सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांग जनो, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए । विभिन्न जनपदों से आये कई सैकड़ा लोगों ने अपनी समस्यायें   उप मुख्यमंत्री से मिलकर बतायीं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत  जिलों के उच्चाधिकारियों व  शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता  करते हुए यथोचित दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *