जूनियर इंजीनियर संगठन ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

Spread the love

 संगठन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कार्यक्रम हुआ स्थगित

 सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश ने भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं किसानों की परेशानियों को देखते हुए गुरुवार से प्रारंभ होने वाले अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को स्थगित किया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश की उच्चाधिकार समिति की लखनऊ में बैठक संपन्न हुई। बैठक में परिस्थितियों पर सम्यक विचार करने के उपरांत गुरुवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार के स्थगन की निर्णय लिया गया एवं नया कार्यक्रम घोषित किया गया जिसमें गुरुवार को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5रू00 बजे तक विरोध सभा तथा 30 मई 2025 से लगातार नियमानुसार कार्य आंदोलन एवं असहयोग के साथ प्रतिदिन 2ः00 बजे से 5ः00 बजे तक विरोध सभा का आयोजन किया जाएगा उपभोक्ताओं की को कोई परेशानी ना हो इसके दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति सेवा बाधित होने पर उस पर तत्काल बहाल किया जाएगा। अस्पताल, रेलवे, पेयजल व ट्रांसपोर्ट आदि बुनियादी जरूरत उपभोक्ता सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं आने दिया जाएगा ।
   इस दौरान यदि पूर्वांचल वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण हेतु अवैधानिक रूप से टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की गई तो राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन उत्तर प्रदेश के समस्त सदस्य तत्काल बिना किसी सूचना के अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारंभ कर देंगे। उच्च अधिकार समिति में यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त शांतिपूर्ण ध्यान आकर्षण कार्यक्रम के कारण राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के किसी भी सदस्य पर कोई भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की गई तो इस समय राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन  उत्तर प्रदेश द्वारा कठोर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।  इस मौके पर महेश कुमार जनपद सचिव शाखा सोनभद्र, उपखंड अधिकारी तीर्थराज कुमार, सुरेश यादव, आशीष शुक्ला, राहुल, सुंदरम, विवेक कुमार, ई व ए के सिंह, अवर अभियंता कमलेश कुमार ,कन्हैया तिवारी, बिहारी लाल, राकेश मौर्य इत्यादि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *