पत्रकार के हत्यारों को दी जाए फांसी, सुरक्षा के लिए बने कानून

Spread the love

 सीएम को संबोधित पत्रक सौंप कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
सोनभद्र। सीतापुर में भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर पत्रकार की हुई हत्या को लेकर सोमवार को पत्रकारों में आक्रोश की स्थिति बनी रही। घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए सोनभद्र इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की तरफ से सीएम को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसके जरिए हत्यारों को फांसी दिए जाने और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने की मांग उठाई गई। दो मिनट का मौन रख, दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
  पत्रकारों का कहना था कि सीतापुर में पत्रकार की हत्या लोकतंत्र को गहरा चोट पहुंचाने वाली है। भ्रष्टाचारियों और उससे जुड़े सिंडीकेट ने जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उसकी जितनी जिंदा की जाए कम है। सोनभद्र में भी भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर पत्रकारों को मिलती धमकी और उन्हें विभिन्न माध्यमों से तरह-तरह से परेशान-उत्पीड़ित किए जाने की कोशिश पर नाराजगी जताई गई।
  मांग की गई कि आए दिन पत्रकारों के बढ़ते उत्पीडन और खबरों-समाज के प्रति सजग रहने वाले पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसाने की हो रही कोशिश पर रोक लगाने के लिए, प्रदेश सरकार पत्रकारों के सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाए ताकि लोकतंत्र के चैथे स्तंभ की अस्मिता और स्वतंत्रता सुरक्षित रहे। इस मौके पर विमल जालान, सतीश भाटिया, रवींद्र केसरी, शशिकांत चौबे, शांतनु विश्वास, विवेक श्रीवास्तव, ब्रजेश पाठक, कौशलेंद्र पांडेय, राकेश अग्रहरि, राजन चौबे, नीरज शुक्ला, विकास द्विवेदी, दिनेश पांडेय, आनंद चौबे, चिंता पांडेय सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *