सोनभद्र/सिंगरौली।भारत सरकार की मिनिरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की केंद्रीय कर्मशाला (सीडबल्यूएस) इकाई में गत मंगलवार को संविदाकर्मियों हेतु अंतर क्षेत्रीय संवर्धन खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्गों में विभिन्न श्रेणियों शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, टग ऑफ वार, रिले रेस, पिचर रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप संबंधी 18 मैच खेले गए जिसमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से 301 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंतर क्षेत्रीय संवर्धन खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन),राजेश त्रिवेदी, महाप्रबंधक (सीडबल्यूएस), डब्ल्यू पी. महापात्रा, कंपनी जेसीसी सदस्य– सीएमएस से अजय कुमार, बीएमएस से श्यामधर दुबे, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह ,एचएमएस से अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई से सर्वेश सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेम्बर्स एवं मुख्यालय तथा विभिन्न क्षेत्रों और इकाइयों से विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान अपने उद्बोधन में राजेश त्रिवेदी ने विजेता प्रतिभागियों को जीत की बधाई दी एवं खेल-कूद को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने हेतु आह्वान किया।
प्रतियोगिता के फाइनल में अमलोरी ने 51 अंकों से विजेता खिताब तथा खड़िया परियोजना ने 45 अंकों सहित उपविजेता खिताब अपने नाम किया। इस दौरान इंडिविजुयल चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) में खड़िया परियोजना सेअंकित कुमार एवं इंडिविजुयल चैंपियनशिप (महिला वर्ग) में झिंगुरदा परियोजना से खुशबू एवं जयंत से पालो ने जीत हासिल की।
