डीपीओ को सभी इंडिकेटर पर सुधार लाने की हिदायत

Spread the love

जिला पोषण समिति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

महिलाओं व बच्चों के पोषण व शिक्षा सहित समग्र विकास पर जोर-डीएम

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। 
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि जिन इंडिकेटर पर प्रगति खराब है उनमें प्रगति कर सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने जनपद की उज्ज्वल आजीविका एवं रानी लक्ष्मी बाई स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार पोषण पोटली प्रोटीन ला का आगनबाड़ी केन्द्रों व लाभार्थियों तक उपलब्ध कराया जायेगा। सैम मैम बच्चों की पहचान करने हेतु आगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा की संयुक्त टीम बनाकर पहचान करने का निर्देश दिया। डीएम ने डीपीआरओ संजय मिश्र को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत निधि से जनपद के सभी आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के वजन व लम्बाई हेतु स्केल मशीन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सम्भव अभियान के कुशल संचालन हेतु सीडीपीओ, चिकित्सा प्रभारी डाटा फीडिंग को सुनिश्चित कराये। 
उन्होंने पोषण पुर्नावास केन्द्र में सैम बच्चों को प्रभावी प्रयास कर भर्ती कराये जाने हेतु  निर्देश दिये। आगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के सम्बन्ध में बताया गया कि जो केन्द्र फिनिसिंग स्तर पर है उन्हें जल्द ही पूर्ण कराकर हस्तगत करा लिया जाये। साथ ही साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी व  प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ समन्वय बैठक कर महिला व बालकों के हित में धरातली स्तर पर अधिक प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। पीएफएमएस पोर्टल पर आगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका का आधार व मोबाइल सत्यापन के कार्याे पर बल दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ बन्दन योजना के अवशेष कार्याे को अविलम्ब पूर्ण करने हेतु डीएम ने निर्देश दिये। । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष चक बीएसए विकास चौधरी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य सेविकाएं, आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *