स्वास्थ्य जागरूकता हेतु छात्राओं को दी गयी जानकारी

Spread the love

 भदोही । काशी नरेश राजकीय स्नात्कोत्तर् महाविद्यालय, ज्ञानपुर भदोही द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत राजेंद्र बरनवाल बालिका इंटर कॉलेज में मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डा 0 रश्मि सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माहवारी स्वच्छता की आदतों के बारे में लोगों में कम जानकारी होती है और यही आदतें उनके प्रजनन स्वास्थ्य के लिए खतरा हो जाती हैं । किशोरियों के मध्य मासिक धर्म से जुड़ी बातें करने से ही उनकी हिचक खत्म होगी। इसमें डिस्पोजेबल सैनिटरी नैपकिन का सही इस्तेमाल, नियमित रूप से सफाई और अन्य हाइजीन उपायों का पालन करना शामिल होता है।डा 0 मधु ने इस अवधि के मध्य आयरन युक्त आहार खाने पर जोर दिया। उन्होंने कुछ विशेष आसनों जैसे प्रणायम, अनुलोम विलोम, कैट एंड काउ आसन और बाधकोन् आसान करके दिखाया जो मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। 

डा 0 मधु शास्त्री, मुख्यमंत्री फेलो ने सरकार द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी साथ ही साथ फर्स्ट ट्राइमेस्टर ANC जांच हेतु जन समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया| आरबीएसके की टीम के सहयोग से स्वास्थ्य जांच कराकर  किशोरियों को लाभान्वित किया। डा 0 गीता यादव व् डा 0 शेफाली सिंह ने इस समय रखी जाने वाली साफ – सफाई की जानकारी दी।प्रयोग किये गए सैनिटरी पैड्स के सही निस्तारण का तरीका भी बताया। साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रध्यापिकाओं से यह निवेदन किया कि इस विषय में छात्रों को भी जानकारी दें जिस से वह अपनी घर की महिलाओं का ऐसे समय में सहयोग कर सके। महाविद्यालय की छात्राओं सृष्टि व तान्या दुबे ने सैनिटरी पैड पर आधारित अपने स्वयम् के उद्यम के विषय में बताया। उन्होंने छात्राओं को बताया किसैनिटरी पैड, टैम्पोन या मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करें और उन्हें नियमित अंतराल पर बदलें. कार्यक्रम के अंत मे छात्राओं के मध्य सैनिटरी पैड्स का भी वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *