*2.30 करोड़ रूपए क़े विभिन्न विकास कार्यों की रखी नींव*

रायपुर,/ कोरबा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति दिलाकर उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को कोरबा नगर पालिक निगम क़े दर्री जोन क़े दो स्थानों पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सात वार्ड़ाे में 2 करोड़, 32 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा, जल निकासी की समस्या से निजात के साथ-साथ शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं तक पहुँच सुगम होगी और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा विधानसभा का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। कोरबा विधानसभा क़े साथ साथ पूरे जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता क़े साथ पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव सरकार में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) का बेहतर तरीके से उपयोग हो रहा है। डीएमएफ की पहली ही बैठक में ही जिले क़े सभी जर्जर हो चुके शासकीय स्कूलों एवं आँगनबाड़ी भवनोंके नवीन निर्माण हेतु स्वीकृति दिलाई गई थी। इसके साथ साथ अधोसंरचना क़े सड़क, पुल-पुलिया, नाली, पेयजल, विद्युत, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण वार्ड और नगर बनाना हेतु हम दृढ़ संकल्प होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर क़े शासकीय स्कूल बदहाल हो चुके थे। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन क़े प्रयासों से सभी जर्जर हो चुके स्कूलों के नवीन भवन हेतु राशि की स्वीकृति मिली है, इसी के परिणाम है कि एक साथ सभी स्कूलों का निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है। सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्यों को गति दी जा रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर , राधे यादव , विन्रम तिवारी , किशन कैवर्त ,अयोध्या कंवर, सरोज शांडिल्य , जनक सिंह, बुधवार साय यादव , तीरथ साहू, प्रीति दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे , मनीष मिश्रा , नारयण ठाकुर जी, मनोज यादव , किशोर साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
