एनटीपीसी अंता में नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ

Spread the love

अंता, ।एनटीपीसी अंता द्वारा नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत दो 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मसाला प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तथा बकरी पालन एवं प्रबंधन विषयों पर 14 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 20-20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

ये दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान प्रदान करना है। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा कौशल विकास के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

उद्घाटन अवसर पर परियोजना प्रमुख अनिल बाबेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहा है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय समुदाय की आजीविका को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम के दौरान दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), निशांत कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) तथा बृजेश सिंह, जनसूचना अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सुश्री गीतिका शर्मा, विषय विशेषज्ञ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *