पुलिस मुठभेड़ में दो गो तस्करों के पैर में लगी गोली 25 पशु, दो अवैध तमंचा कारतूस बरामद

Spread the love

 अहरौरा, मिर्जापुर / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा गो-तस्करी  के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में  अहरौरा पुलिस को रविवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी । थाना अहरौरा के खोरिया जंगल मोहाल में  पुलिस और गौ तस्करो के बीच रात दो बजे के करीब हुई मुठभेड़ में गौ तस्कर अशोक कुमार राजभर पुत्र शिवनाथ राय निवासी रामगढ़ थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार व मनोज कुमार यादव पुत्र घूरे यादव निवासी मीरापुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर के पैर में गोली लगी है दोनों गौ तस्करों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा गया है ।

प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की गौ तस्कर अशोक कुमार राजभर के बाये पैर में और मनोज कुमार यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है । पुलिस  द्वारा  गिरफ्तार कर दोनों गौ तस्करों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया  जहां उसकी स्थिति सामान्य है । 

मौके से दोनों गौ तस्करों के कब्जे से  25 राशि गोवंश तथा दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा व 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है ।  पुलिस ने मुठभेड़ व गिरफ्तारी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *