ग्राम पंचायतों की जांच समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाह अधिकारियों को दिया नोटिस

Spread the love

स्वच्छता कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी की कड़ी समीक्षा, समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सेवा ही स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 2 अक्टूबर को किया जाय सम्मानित

डीएम ने दिए निर्देश : हर ग्राम पंचायत में आरआरसी संचालन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और शौचालय शत-प्रतिशत कराएं क्रियाशील

भदोही । जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी के कार्यक्रम विषयक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। डीएम ने कहा कि स्वच्छता सेवा में अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों को विकास खंडों पर 02 अक्टूबर को सम्मानित कराया जाय। जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीएम ग्रामीण राम संजीवन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों की जांच के संबंध में नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा की गई। जिसमें पिछली जांच प्रगति समीक्षा में प्रगति न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस, के साथ बैठक में अनुपस्थित जिला प्रोवेशन अधिकारी, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के रहने व जांच रिपोर्ट समय से न उपलब्ध करने पर डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिलाधिकारी ने आरआरसी सेन्टरों का संचालन सही ढंग से क्रियान्वित न कराने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़ी फटकार के साथ निर्देश दिया कि जो आरआरसी सेन्टर बन गये है, जो आरआरसी सेन्टर निर्माणाधीन है की प्रगति अगले बैठक में सभी फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने की हिदायत दी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत शौचालय हेतु जो पात्र व्यक्ति छुटे हैं उनका ऑनलाइन आवेदन करा कर ग्राम प्रधान से सर्टिफिकेट ले लें कि, इसके अलावा अब कोई पात्र व्यक्ति ग्राम में नहीं छूटा हैं। जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में आरआरसी का संचालन जल्द ही सुनिश्चित हो। डीएम ने कहा कि जिन ग्राम पंचायत में आरआरसी केंद्र बन गया है, उन ग्राम पंचायत में क्वालिटी के साथ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराए कूड़ा का सेग्रीगेशन भी करने का निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत के अधिकारियों को दिया। डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अन्दर शत्-प्रतिशत शौचालय क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, डीसी मनरेगा राजाराम, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी, स्वच्छ भारत मिशन के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ.सरोज पांडेय, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *