तहसील औराई में अपर जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर किया निस्तारण

Spread the love

अपर जिलाधिकारी के समक्ष भूमि पैमाइश की अधिकांश शिकायत आने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने का उप जिलाधिकारी को दिया निर्देश

राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम, मौके का स्थलीय निरीक्षण कर कराए संतुष्टिपरक निस्तारण

भदोही / शासन के मंशानुरूप जनशिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील औराई में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी औराई बरखा सिंह, तहसील ज्ञानपुर में  तहसीलदार, तहसील भदोही में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी अरुण गिरी, अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुन कर निस्तारण किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने कोर्टाे के लंबित मुकदमों का गुणवत्तापरक व ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मुकदमे के सुनवाई के लिए आम इंसान व किसान दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी आशा के साथ आते हैं,उनके केसों को जल्द ही डिस्पोजल किया जाए। 
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों में कानूनगो ,लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण,सत्यापन कर एक हफ्ते के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनो पक्षों व गवाहों के साक्ष्य लेते हुए स्पॉट नोट तैयार कर उसपर हस्ताक्षर कराये। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जो मामले या विवाद बार बार आ रहे है,उनकी सूची बनाकर पुलिस के साथ मिलकर मामले का निस्तारण करना सुनिश्चित करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तीनों तहसील में उपर्युक्त अधिकारियों द्वारा कुछ फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील भदोही में प्राप्त कुल 32 शिकायतों में 07 का त्वरित निस्तारण, तहसील ज्ञानपुर में कुल प्राप्त 26 शिकायतों में से 04 का त्वरित निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *