इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- चक मोहम्मद उर्फ़ पूरे का सूदी, में किसान चौपाल लगाया

Spread the love

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई की टीम ने स्थानीय गाँव- चक मोहम्मद उर्फ़ पूरे का सूदी, में जाकर किसान चौपाल लगाया  जिसमें किसानों को धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में के बारे में बताया। टीम ने छिड़काव की विधि, इसकी मात्रा तथा इसके लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुदेशिया ने कहा कि नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के उपयोग से ही कृषि का भविष्य सुरक्षित है। आगामी धान की फसल में कम से कम जमीन के एक हिस्से में खेती नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी से ही करें तथा अंतर देखे। इस वर्ष इफको की तरफ से निःशुल्क ड्रोन उपलब्ध कराने की घोषणा की तथा कोर्डेट की टीम किसानो को ड्रोन विधि से छिडकाव का प्रशिक्षण देगी। चौपाल में किसानों ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रति उत्साह दिखाया।  इस दौरान कार्डेट के प्राचार्य डॉ हरिश्चंद्र,प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी,जन सम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, मुकेश तिवारी, ग्राम प्रधान- अमित यादव ,पूर्व प्रधान-प्रभुनाथ पाल, भोलानाथ, जीत लाल आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *