इफको फूलपुर इकाई द्वारा नैनो उर्वरक पर जागरूकता हेतु किसान चौपाल का आयोजन 

Spread the love

प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई द्वारा बलीपुर, सिकंदरा एवं वारीभीट, हंडिया में नैनौ उर्वरक पर जागरूकता हेतु किसान चौपाल का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम में आगामी खरीफ की फसल पर नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की विधि के बारे में बताया गया।  वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और जैविक-कृषि को बढ़ावा देने के संकल्प के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों  के प्रयोग से लागत में कमी आएगी तथा अधिक कृषि उत्पाद प्राप्त होगा।

जन सम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश ने कहा कि नैनो उर्वरक का जल, पर्यावरण तथा मिट्टी पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है, अतः इसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। किसान चौपाल में किसानों ने उत्साह दिखाया। इसके अतिरिक्त फूलपुर क्षेत्र के बेल्हाबाँध एवं हरभानपुर गाँव के कुल 40 किसानों को नैनो उर्वरक के प्रयोग, मात्रा तथा छिड़काव की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण मोती लाल नेहरू किसान प्रशिक्षण केंद्र ,कॉर्डेट में दिया गया। कोर्डेट प्रचार्य डॉ हरिश्चन्द्र ने कहा कि इफको कोर्डेट किसानों के गाँव-गाँव जाकर नैनो उर्वरकों का ड्रोन के माध्यम  से छिड़काव में मदद करेगी। इकाई प्रमुख संजय कुदेशिया ने कहा आप सभी किसान नैनो उर्वरक का अवश्य प्रयोग करें और यदि कोई समस्या आती है तो हमारी टीम से तुरंत सम्पर्क करें। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, मुकेश तिवारी,राजेश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *