इफको फूलपुर इकाई ने किसान चौपाल लगाया

Spread the love

प्रयागराज।इफको फूलपुर इकाई के निकट स्थानीय गांव पूरे जाफरपुर , बाबूगंज में  फूलपुर इकाई की टीम ने किसान चौपाल लगाया जिसमें किसानों को धान की फसल पर  नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रयोग विधि के बारे में बताया। टीम ने छिड़काव की विधि, इसकी मात्रा तथा इसके लाभ के बारे में बताया। वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (इकाई प्रमुख) संजय कुदेशिया ने किसानों से वार्ता की तथा उत्पाद के बारे में उनके मन में बैठीं भ्रान्तियों को दूर किया । उन्होनें कहा कि आप सभी किसान इसका प्रयोग करें और यदि कोई समस्या हो तो हमारी टीम से सम्पर्क करें, हम तुरंत मदद मुहैया करवायेंगे। नैनो उर्वरक के बारे में जागरूकता अति आवश्यक है। चौपाल में किसानों ने नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी के प्रति उत्साह दिखाया।  इस दौरान कोर्डेट प्रचार्य डॉ हरिशचन्द्र, जनसम्पर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश, प्रबंधक प्रशिक्षण अनुराग तिवारी, इफको इम्पलाइज संघ के महामंत्री विजय कुमार यादव, गोरख सिंह सेंगर ,राजेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधी भास्कर सिंह पटेल मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *