राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

चुर्क/सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क में सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (IEEE) द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों की सहभागिता रही।उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मनोज शुक्ला व प्रोफेसर शेखर वर्मा तथा संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जी. एस. तोमर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया।मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने संचार नेटवर्क और कंप्यूटिंग के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, उभरती तकनीकों और उनके औद्योगिक व सामाजिक उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को वैश्विक मंच पर अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मनोज शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय मंच युवाओं को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि संचार तकनीक और कंप्यूटिंग में हो रहे नए प्रयोग भविष्य की चुनौतियों के समाधान में सहायक होंगे और शैक्षणिक संस्थानों की वैश्विक पहचान को मजबूत करेंगे।प्रोफेसर शेखर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग की आधारशिला संचार नेटवर्क और कंप्यूटिंग हैं। इस क्षेत्र में हो रहा शोध न केवल तकनीकी विकास को गति देता है, बल्कि समाज और उद्योग दोनों को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने IEEE जैसे प्रतिष्ठित संगठन के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन को विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जी. एस. तोमर ने स्वागत भाषण में कहा कि यह सम्मेलन छात्रों और शिक्षकों के लिए अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि IEEE के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करेगा।

NTPC

सम्मेलन के को-चेयर डॉ. डी. के. त्रिपाठी ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्र, शोध पत्र प्रस्तुतियां और विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेटवर्क सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग और आधुनिक संचार तकनीकों जैसे विषयों पर गहन चर्चा हो रही है।कार्यक्रम में डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. राज कुमार पटेल, डॉ. अरुण प्रकाश, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. अभिनव, डॉ. हरिशचंद्र उपाध्याय, डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग सेवक, डॉ. आशीष रंजन, श्री प्रशांत पांडेय, श्री सिकंदर, श्री राम ईश्वर, सुश्री कल्पना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजय प्रताप सिंह ने अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. विकास तिवारी एवं श्री रोहित शुक्ला द्वारा दी गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *