निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की दी गयी सलाह

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के डूमरडीहा गाँव में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन , सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वावधान में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर ‘डॉ.भीम राव आंबेडकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर’ का  आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला सेवा प्रमुख डॉ. विनय कुमार के माध्यम से संपन्न हुआ। ज्योत्सना के सहयोग से आयोजित इस शिविर ने समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।शिविर में ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच तथा दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर इस सेवा कार्य का लाभ उठाया।सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पण भाव से सेवा करते हुए मानवता की सच्ची मिसाल पेश की।स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ किया। इस प्रकार के प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का यह आयोजन एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा। इस आयोजन को सफल बनाने में जय कुमार, कृष्णा देव एड.,रामकेश, रितेश सोनी जितेंद्र  एवं अर्पण सहित अन्य का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *