स्टाम्प मंत्री ने 8.74 लाख रुपए की लागत से राष्ट्रवादी महाराजा सुहेलदेव राजभर स्मृति द्वार का शिलान्यास/लोकार्पण किया*
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती पर मंगलवार को वार्ड सारनाथ अंतर्गत हवेलियां चौराहा सारनाथ पर अपने विधायक निधि वर्ष 2024-25 से रूपये 8.74 लाख से स्थापित राष्ट्रवादी महाराजा सुहेलदेव राजभर स्मृति द्वार का शिलान्यास/लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव श्रावस्ती के एक महान राजा थे, जो 1034 में बहराइच में गजनवी सेनापति गाज़ी मियाँ को हराने और मारने के लिए लोकप्रिय थे। उनका उल्लेख 17वीं शताब्दी के फारसी भाषा के ऐतिहासिक रोमांस मिरात-ए-मसूदी में मिलता है। सुहेलदेव 11वीं सदी में श्रावस्ती के राजा थे, जिन्होंने महमूद गजनवी के भांजे गाज़ी सैयद सालार मसूद को युद्ध में बुरी तरह पराजित किया था। इसी कारण उनकी चर्चा होती है। इस बात का उल्लेख चौदहवीं सदी में अमीर खुसरो की किताब एजाज-ए-खुसरवी में मिलता है। 1034 में सुहेलदेव की सेना ने मसूद की सेना के बीच लड़ाई हुई थी।महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी ने सिंधु नदी के पार तत्कालीन भारत के कई हिस्सों पर अपना कब्जा जमा लिया था। लेकिन जब उसने बहराइच को अपने कब्जे में लेना चाहा तो उसका सामना महाराजा सुहेलदेव से हुआ और सुहेलदेव वे उसे और उसकी सेना को धूल चटा दी थी। इस युद्ध में मजूद गाजी बुरी तरह घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान योगी सरकार की पहचान बन चुकी हैं। योगी सरकार ने इतिहास को सिर्फ किताबों में सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि उसे जमीन पर उतारा है। उन महान व्यक्तित्वों को सम्मान दिया है जिन्हें वर्षों तक राजनीति की उपेक्षा का शिकार होना पड़ा। महाराजा सुहेलदेव भी उन्हीं में से एक हैं, एक ऐसे योद्धा जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के सामने झुकने के बजाय देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार सभी महापुरुषों का सम्मान करती हैं।
इस अवसर पर एमएलसी एवं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह, दिलीप चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, रतन कुमार मौर्य, पार्षदगण संजय जायसवाल, अशोक मौर्य, अभय पाण्डे, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, राजेंद्र मौर्य, मदन मोहन दूबे तथा मनोज जायसवाल, सोनू राजभर, भागू राजभर, विनोद राजभर, प्रकाश राजभर, तिलकधारी राजभर, मंगरू राजभर, दिलीप राजभर, रिंकू राजभर, गोपाल राजभर, जगदीश प्रधान, डॉ मन्नू राजभर, दीपक पाण्डेय, वीरेंद्र राजभर, गुरु दयाल राजभर, रोशन राजभर, अवधेश राजभर, सच्चानू राजभर, राकेश राजभर एवं समस्त राजभर तथा पदाधिकारी व अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।