इफको फूलपुर में यूनिट हेड का सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love

फूलपुर, प्रयागराज। इफको फूलपुर इकाई में यूनिट हेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति के प्रथम दिवस पर IFFCO Officers Association Phulpur Unit द्वारा घियानगर स्थित ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिट हेड का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं ‘शंख ध्वनि’ के साथ अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यूनिट हेड को उनकी पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व एवं संगठन के विकास में उनके योगदान की सराहना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में इकाई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

इस अवसर पर Anurag Tiwari (अध्यक्ष), Swayam Prakash (महासचिव), D. K. Singh (उपाध्यक्ष), Gautam Kumar (कोषाध्यक्ष) सहित C. B. Singh, B. P. Singh, Sanjay Awasthi, Apoorva Saxena, J.S.Dwivedi, Piyush Mehta एवं P. C. Mishra उपस्थित रहे।

समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *