अखिल भारतीय मनीषी परिषद द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर /अखिल भारतीय मनीषी परिषद द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन क्षेत्र के चौकिया गांव में किया गया इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वही वक्ताओं ने होली के अवसर पर लोगों से मिलजुल कर भाई चारे के साथ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी, पत्रकार राजेश मिश्र ने सबका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी , ग्राम प्रधान अभिनव त्रिपाठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप शुक्ला, ग्राम प्रधान चौकिया आनन्द सिंह, शीतला प्रसाद मिश्र ,जटा शंकर पाण्डेय, उत्कर्ष मिश्रा, अन्नदाता मंच के सयोजक चौधरी रमेश सिंह, अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के अध्यक्ष धर्म देव उपाध्याय ,महेन्द्र सिंह, आकाश उपाध्याय,संचालन शीतलेश द्रिवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *