सौहार्द व भाई चारे का प्रतीक है होली महापर्व – आरपी सिंह

Spread the love

अनपरा सोनभद्र।हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन के आवासीय परिसर में स्थित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के ग्राउंड में  होलिका दहन से पूर्व मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आरपी सिंह   सप्तनीक दिशिता महिला मंडल अध्यक्षा इंदु सिंह  द्वारा विधि विधान से हवन  पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन होते ही  ढोलक झाझ मजीरे की थाप पर देर तक कर्मचारियों  युवाओं ने होली के गीत गाए। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने सभी कर्मचारियों को  होली कि शुभकामनाएं दी और अपने सम्बोधन में कहा कि रंगों का जीवंत त्योहार होली  अपने साथ खुशी, सौहार्द और नवीनीकरण की भावना लेकर आता  है। यह शुभ अवसर वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमारे दिलों को गर्मजोशी और उत्साह से भर देता है। सौहार्द एवं भाई चारे का प्रतीक है होली महापर्व आप सभी प्रेम भाव से होली उत्सव मनाए।इस अवसर पर  शैलेश विक्रम सिंह,मनीष जैन , नवींद्र पाठक, दीपक पांडेय,संजय श्रीमाली,मनु अरोरा,विभु पात्रा,मनीष सिंह,प्रणव सोनी,अरविंद सिंह,सौम्या मिश्रा,सुधाकर अन्नामलाई, आदि के अलावा सभी बिभागाघ्यक्ष मौजूद थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय,आर के बर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *