कोल इंडिया में महिला कर्मियों के लिए ऐतिहासिक निर्णय

Spread the love

सभी अनुषंगी कंपनियों में बनेगी “Women Welfare Committee”


सोनभद्र।कोयला क्षेत्र की महिला कर्मियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (अ.भा.ख.म.संघ) के सतत प्रयासों को आखिरकार सफलता मिली है। संगठन की महत्वपूर्ण मांग पर कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

आप सभी को विदित है कि कोल इंडिया में कार्यरत लगभग 17,000 महिला कर्मियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए अ.भा.ख.म.संघ द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी कि महिलाओं के लिए अलग से एक समिति का गठन किया जाए, जिसका नेतृत्व भी किसी महिला अधिकारी को सौंपा जाए।

इसी क्रम में हाल ही में, 25 फरवरी 2025 को कोलकाता में संपन्न हुई कोल इंडिया की अपेक्स जेसीसी बैठक में अ.भा.ख.म.संघ के कोयला प्रभारी  के. लक्ष्मा रेड्डी ने इस मांग को जोरशोर से उठाया। इस पर विचार करते हुए, कोल इंडिया प्रबंधन ने इस मांग को मंजूरी दे दी।

इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत आज दिनांक 6 मार्च 2025 को कोल इंडिया द्वारा आदेश जारी कर सभी अनुषंगी कंपनियों में “Women Welfare Committee” गठित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

इस उपलब्धि पर अ.भा.ख.म.संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बीएमएस के कोयला प्रभारी  के. लक्ष्मा रेड्डी ने कोल इंडिया प्रबंधन का आभार जताया।    अखिल भारतीय खदान मजदूर  संघ बीना के अध्यक्ष  अरुण दुबे को भी इसकी जानकारी दी गई।

यह निर्णय महिला कर्मियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *