सुरक्षा और जागरूकता की अलख जगाने हिंडालको महान का जनसंदेश अभियान”

Spread the love

सिंगरौली। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड–महान एल्युमिनियम द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, सामान्य सुरक्षा तथा तंबाकू, शराब एवं नशा उपयोग की रोकथाम को लेकर व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, जादू एवं कठपुतली शो जैसे प्रभावी एवं जन सुलभ माध्यमों का उपयोग किया गया, जिसे एक पेशेवर जागरूकता दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से शिक्षा का महत्व, जल संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं अन्य सामाजिक विषयों पर भी संदेश दिए गए। यह जागरूकता अभियान महान एल्युमिनियम संयंत्र परिसर एवं आसपास के सीएसआर क्षेत्र के ग्रामों में संचालित किया गया, जिसमें 1500 से अधिक लोगों ने सहभागिता की। स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक संदेशों को सरल और प्रभावी ढंग से जन जन तक पहुँचाने में सहायक होते हैं। हिंडाल्को–महान एल्युमिनियम शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *