विश्व जल दिवस पर हिण्डाल्को सी.एस.आर. ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

रेणुकूट। शनिवार  को विश्व जल दिवस के अवसर पर हिण्डाल्को रेणुकूट के क्लस्टर हेड समीर नायक एवं क्लस्टर एच.आर. हेड जसबीर सिंह के मार्गदर्शन एवं सी.एस.आर. प्रमुख अनिल झा के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग (सी.एस.आर.) द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

गौरतलब है कि विश्व जल दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनाया जाता है जिसका उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। साथ ही जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केन्द्रित करना है। 

विश्व जल दिवस के अवसर पर हिण्डाल्को रेणुकूट सी.एस.आर. द्वारा लोगों को जल संरक्षण एवं पानी के उचित प्रबंधन हेतु जागरूक करने के लिए दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी ब्लाक के ग्राम केवाल, घोरपा, धुमा, छतवा, करमडांड, कटौंधी, मूर्ता, झारोकला, धरती डांड, कुंडाडीह, सुपाचुआ, देवरी, किरविल, घघरी, चैनपुर, कोंगा एवं बभनी में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें गांव के लगभग 1200 किसान एवं महिलाओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त बभनी ब्लाक के ग्राम भलपहरी में सांस्कृतिक समूह के माध्यम से नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों को जल सरंक्षण एवं पानी की बचत करने हेतु प्रेरित किया गया तथा ग्रीष्मकाल को ध्यान मे रखते हुए ग्रामीणों को जल प्रबंधन हेतु विशेष जानकारी प्रदान की गई। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में भी लगभग 150 महिला-पुरूषों ने भाग लिया। 

ज्ञातव्य है कि हिण्डाल्को द्वारा जल प्रबंधन के क्षेत्र में विभिन्न सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें प्लांट में पानी के सदुपयोग के साथ ही सी.एस.आर. के माध्यम से वर्षा जल सरंक्षण हेतु गांवों में चेकडैम एवं बावली निर्माण, लिफ्ट सिंचाई के माध्यम से खेती हेतु पानी का समुचित उपयोग, कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक का प्रशिक्षण शामिल हैं। इन प्रयासों से क्षेत्र में जल संरक्षण के साथ विभिन्न जरूरतो हेतु समुचित पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो पाई है। हिण्डाल्को के इन प्रयासों से किसानों को रवि की फसल लेने के लिए भी पर्याप्त पानी उपलबध हो पाता है। 

उक्त कार्यक्रमों के आयोजन में ग्राामीण विकास विभाग के क्षेत्र अधिकारी सुभाशिष चक्रवर्ती, रमाकान्त शर्मा एवं प्रदीप सोनी तथा ग्रामीण विकास कार्यकर्ता दिनेश यादव, हरिहर प्रसाद, लालकेश कुशवाहा, एवं समस्त टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *