लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में लखनऊ एयरपोर्ट पर विदाई दी। उन्होंने उनकी सफल यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए राज्य सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में चार लेन के दो प्रमुख फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इनमें 270 करोड़ रुपये की लागत से बना इंदिरा नगर सेक्टर 25 से खुर्रमनगर-कल्याणपुर फ्लाईओवर (3 किमी) और 170 करोड़ रुपये की लागत से बना पॉलिटेक्निक से मुंशी पुलिया चौराहा फ्लाईओवर (2 किमी) शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 588 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।
इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश के अधोसंरचना क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश को भी इससे बड़े स्तर पर लाभ मिला है, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।