समर कैंप में छात्राओं को हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट ने दिया प्रशिक्षण

Spread the love

सोनभद्र। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 21मई,2025 से प्रारंभ समर कैंप में बुधवार को हर्ट फुलनेस इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षक गोपाल मौर्या, पतंजलि योग संस्थान व जागृति योग संस्थान की प्रशिक्षिका  अनीता गुप्ता  के द्वारा मानसिक शांति, एकाग्रचित्तता, महिलाओं से जुड़ी अनेक शारीरिक विकारों हेतु ध्यान, योग, प्राणायाम व अन्य गतिविधियों के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला, नोडल प्रभारी वंदना सिंह के निर्देशन में समर कैंप में अनेक गतिविधियां जैसे व्यायाम, पेंटिंग, स्वपरिचय, रस्साकसी बैडमिंटन, दौड़, नृत्य संगीत इत्यादि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैंप की नोडल अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि समर कैंप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अवकाश में योग, खेलकूद, एवं विज्ञान इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से बच्चों  का बहुमुखी विकास करना एवं उनमें रचनात्मक सोच पैदा करना है। समर कैंप में  रेखा यादव, नेहा जाटव, प्राची गुप्ता आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *